फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 346 विद्यालयों को मिलेंगी गणित किट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब गणित की अवधारणाएं आसानी से समझ आएंगी। इसके लिए जिले के 346 विद्यालयों को गणित किट उपलब्ध कराई जाएगी। शासन ने गणित किट के लिए बजट निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने इस संबंध में बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। बच्चों को गणित के सिद्धातों को समझना काफी मुश्किल होता है। बच्चों को गणित की अवधारणाओं को ठीक से समझाने के लिए गणित किट बनाई गई हैं। इसी क्रम में एनसीईआरटी द्वारा जिले के 340 उच्च प्राथमिक विद्यालयों व छह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में गणित किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक विद्यालय को एक किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें