लखनऊ में कार सवार पूर्व विधायक यशपाल सिंह, युवा समाजसेवी नेता जितेंद्र वार्ष्णेय पिंटू सहित चार लोग घायल हो गए। सबसे ज्यादा चोट जितेंद्र को लगी, उनका सिर फट गया।
भाजपा से पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान की कार शुक्रवार रात लखनऊ में विधानसभा के पास डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार सवार पूर्व विधायक यशपाल सिंह, युवा समाजसेवी नेता जितेंद्र वार्ष्णेय पिंटू सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा चोट जितेंद्र को लगी, उनका सिर फट गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यशपाल सिंह चौहान हाथरस के सिकंदराराऊ से विधायक रह चुके हैं।