फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दबकर किसान की मौत

Sun, 04 Oct 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मुनेंद्र सिंह।  फ़ाइल फोटो। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एटा राजमार्ग पर ग्राम टोली के पास शनिवार की सुबह पांच बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई, जिसके नीचे दबने से किसान मुनेंद्र सिंह (40) की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। कुछ देर के लिए आक्रोशित किसानों ने राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

मृतक मुनेंद्र के भतीजे अक्षय सिंह निवासी चांदनपुरा ने बताया कि वह व उनके चाचा ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लादकर एटा की मंडी में बेचने जा रहे थे। गांव टोली के पास पीछे से तेज गति से कैंटर आया और ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से धान से भरी ट्रॉली पलट गई और उनके चाचा उसके नीचे दब गए। ट्रॉली में लदा धान सड़क पर चारों तरफ बिखर गया। ट्रॉली के भारी वजन से उनके चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके भी चोट आई।
हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कराया। इस दौरान शव को मौके से ले जाने पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की एक दरोगा से तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद कुछ समय के लिए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक ने अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बेटों को बिलखते हुए छोड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें