फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Tue, 04 Aug 2026 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय संजीदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

एटा जिले के अलीगंज सराय सकत निवासी संजीदा पत्नी इमरान उर्फ गुड्डू हाथरस के मधुगढ़ी में अपने जीजा मोहम्मद गुलफाम के घर आई हुई थीं। सोमवार को वह अपने पति इमरान के साथ किसी काम से आगरा गई थीं। शाम को जब दोनों बाइक से हाथरस लौट रहे थे, तभी कुंवरपुर गांव के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित केंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी
टक्कर इतनी भीषण थी कि संजीदा की मौके पर ही जान चली गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पति इमरान को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

छह बच्चों के सिर से उठा मां का साया
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका संजीदा अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनका मां की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाई की जा रही है।


मोपेड कार के नीचे फंसी, चालक बाल-बाल बचा
बिसावर। रसमई बरी चौराहे के समीप सोमवार देर शाम कार और मोपेड की भिड़ंत में मोपेड चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसकी मोपेड कार के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, राया की ओर से आ रही मोपेड के पीछे एक कार चल रही थी। इस दौरान मोपेड चालक ने अचानक गलत दिशा में वाहन मोड़ दिया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर से बचने का प्रयास किया, लेकिन मोपेड सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक की जान तो बच गई, लेकिन मोपेड कार के पहिये के नीचे दबकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। घायल मोपेड चालक की पहचान ऊंचागांव निवासी विनीत कुमार पुत्र मुन्नालाल के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद दोनों युवक अपने-अपने वाहन लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें