हरीश कुमार अपनी पत्नी रिंकी के साथ बस से उतरकर पैदल सड़क किनारे बाजार जा रहे थे। जब वह सादाबाद इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे कैंटर के अज्ञात चालक ने तेजी और लापरवाही से रिंकी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सादाबाद कस्बे में हाथरस-आगरा मार्ग पर सादाबाद इंटर कॉलेज के सामने कैंटर ने अपने पति के साथ पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
गांव राधेगढ़ी बिसावर निवासी हरीश कुमार पुत्र बच्चू सिंह ने कोतवाली में कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 27 मई को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पत्नी रिंकी के साथ बस से उतरकर पैदल सड़क किनारे बाजार जा रहे थे। जब वह सादाबाद इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे कैंटर के अज्ञात चालक ने तेजी और लापरवाही से उनकी 39 वर्षीय पत्नी रिंकी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया। रिंकी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। आगरा उपचार के लिए ले जाते समय रिंकी की रास्ते में गांव गुरसौटी के निकट मौत हो गई।