फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: कैंटर ने स्कूटी सवार को रौंदा, सिर में चोट लगने से हुई मौत, दाहिना हाथ भी हुआ अलग

Tue, 09 Jun 2026 10:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सामने से आ रहे कैंटर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी उछल कर सडक़ किनारे गड्ढे में गिर गई। युवक के सिर में चोट आई। दाहिना हाथ भी अलग हो गया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक निमेश व क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर गांव बिसाना के पास हाथरस से खंदौली जा रहे स्कूटी सवार को कैंटर ने रौंद दिया। सीधे टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर एकत्रित भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। चालक भागने में सफल रहा। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


खंदौली निवासी 27 वर्षीय निमेश पुत्र सतीशचंद्र की बुआ हाथरस में आशीर्वाद गार्डन कॉलोनी में रहती हैं। निमेश बुआ के घर के पास किराए पर रहता था। मंगलवार की शाम को अपने घर खंदौली जा रहा था। रास्ते में गांव बिसाना के निकट सामने से आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी उछल कर सडक़ किनारे गड्ढे में गिर गई। युवक के सिर में चोट आई। दाहिना हाथ भी अलग हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां से गुजर रहीं शहर विधायक अंजुला माहौर व मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय घटना स्थल पर रुके तथा घटना को लेकर पुलिस से बात की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक कैंटर छोडक़र भाग गया।

मृतक के पास से मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों से पुलिस ने उसकी शिनाख्त की तथा परिवार को खबर की। निमेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी व डेढ़ साल की बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। एसओ चंदपा योगेश कुमार ने बताया कि कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें