फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: ट्रक में पीछे से जा घुसा कैंटर, चालक और हेल्पर गंभीर घायल

Sat, 04 Jan 2025 08:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोहरे का कहर जारी है। हाथरस रोड पर नारायण नेत्र चिकित्सालय के सामने दुधारू पशुओं से भरा कैंटर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में  कैंटर चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे में दुधारू पशुओं से भरा कैंटर पीछे से ट्रक में जा घुसा। हादसे में कैंटर के चालक और हेल्पर गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सादाबाद में पिछले तीन दिनों से घना कोहरा पड़ रहा है, जिससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। 4 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे हाथरस रोड पर नारायण नेत्र चिकित्सालय के सामने दुधारू पशुओं से भरा कैंटर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर चालक जाकिर पुत्र लियाकत और हेल्पर कालू खान पुत्र आजाद खान निवासी जीरी थाना पोरी शिवपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें