फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर अश्लीलता करने वाले को बुलाया, फिर धुना 

Mon, 18 Dec 2017 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
molestetion
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता को एक शख्स बीते कई दिन से फोन पर तंग कर रहा था। वह बार-बार फोन कर महिला से अशर्ील बातें कर रहा था। गांव की महिलाओं ने आरोपी को पकड़ने की रणनीति बनाई और उसे बाजार में मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही आरोपी बाजार में पहुंचा और विवाहिता से छेड़छाड़ शुरू की। बाकी महिलाओं ने उसे घेर लिया और जमकर धुनाई की। आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। महिला ने लिखित शिकायत कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कुछ दिनों पहले आरोपी ने उन्हें फोन किया। आरोपी से रोंग नंबर मिलने के कारण उनके फोन पर कॉल आई। इसके बाद आरोपी ने उन्हें बार-बार फोन कर तंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह कहने लगा कि उसने विवाहिता को ही फोन किया था। वह विवाहिता को लंबे अरसे से जानता है। एक मंजू नाम की महिला ने उसे विवाहिता का नंबर दिया था। विवाहिता ने पहले तो इस बारे में मुंह बंद रखा, लेकिन आरोपी जब बार-बार फोन कर अशर्ील बातें करने लगा तो उसने परिजनों को जानकारी दी।

गांव में दूसरी महिलाओं को भी आरोपी की हरकतों के बारे में बताया गया। इस पर गांव की महिलाओं ने आरोपी को मिलने के बहाने से बुलाने की बात कही। विवाहिता ने शहर के पास ही एक गांव के रहने वाले आरोपी को सोमवार शाम को जलेसर रोड पर मिलने को बुलाया। आरोपी पूरी तैयारी से बताई गई जगह पर पहुंच गया। वह अपने साथ इत्र, फूल और रबड़ी लेकर भी आया। विवाहिता से मिलने के बाद ही उसे एकांत में ले जाने की कोशिश करने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। विवाहिता का इशारा पाते ही दूसरी महिलाओं ने आरोपी को घेर लिया और चप्पलों से उसे पीटना शुरू कर दिया। विवाहिता के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने भी आरोपी के इश्क का भूत उतार दिया। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। देर शाम थाने में विवाहिता के साथ भाजपा की कुछ कार्यकर्ता भी पहुंची और पुलिस को आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत दी। पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें