फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के 26 पदों पर होगा उप चुनाव

Wed, 05 Feb 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ग्राम प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 19 पदों पर उपचुनाव होगा। सादाबाद की ग्राम पंचायत थरौरा और सिकंदराराऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत छोंकरा में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होगा। दोनों जगह प्रधानों की मृत्यु से यह पद रिक्त हुए हैं।
विज्ञापन




राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडेय ने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस चुनाव के लिए नामांकन पत्र आठ फरवरी सुबह 10 से शाम चार बजे तक जमा किया जा सकेगा।


नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी को की जाएगी। 11 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 11 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 फरवरी को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। 21 फरवरी को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन




हाथरस में ग्राम पंचायत नगला केशो व बाघऊ में ग्राम पंचायत सदस्य, मुरसान की ग्राम पंचायत ताजपुर व नगला लच्छी में क्षेत्र पंचायत सदस्य, सासनी की ग्राम पंचायत बहटा में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।


सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत छौंकरा में प्रधान और पचायता, इकबालपुर, महामई सलावतनगर, लिहा आलमपुर, मऊ चिरायल व भैंसमई में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होगा।



हसायन में जाऊ इनायतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य, बस्तोई और कलूपुरा में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होगा। सादाबाद की ग्राम पंचायत घाटमपुर व सरौठ में क्षेत्र पंचायत सदस्य, करसौरा, बिलारा, गढ़ उमराव, एदलपुर, घूंचा, मकनपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें