फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 05 Feb 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान। कस्बा के सादाबाद मार्ग पर एक बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



राजू पुत्र कालीचरण निवासी भीलम बैरीसला मंगलवार की रात को अपनी मोटरसाइकिल से अपने साथी विकेश निवासी बिजलीघर रोड मुरसान के साथ सादाबाद की ओर से मुरसान आ रहे थे। इस दौरान एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे राजू (28) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी विकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें