फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, संदिग्ध व्यक्ति के बारे में दें सूचना

विज्ञापन
बिसावर में बैठक में पुलिस अफसरों का सम्मान करते कारोबारी - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बा बिसावर में पुलिस अफसरों ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में सर्द रातों में व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। सभी से अपने अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। बैठक में ग्राम प्रधान और कारोबारियों द्वारा पुलिस अफसरों का सम्मान किया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह ने कहा कि बिसावर क्षेत्र में अधिकतर चांदी का कारोबार होता है, लिहाजा यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल चौकी प्रभारी को सूचित करें। सभी कारोबारी अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। व्यापारियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीओ ने सभी को नये साल की बधाई दी। चौकी इंचार्ज सतीशचंद्र यादव ने भी कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि दिन रात कस्बे में गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह, महेंद्र सेठ, अरविंद चौधरी, पवन सेठ ,सुनील चौधरी, मनमोहन गौतम, भूदेव प्रसाद अग्रवाल ,देशराज सिंह, जगदेव आर्य, प्रवीण अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नीरज चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें