फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सता रहा आलू की फसल में झुलसा रोग का डर

विज्ञापन
राहुल, किसान। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

रविवार के बाद सोमवार की सुबह हुई बारिश से आलू, लाहा व सरसों की फसल करने वाले किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बिसावर क्षेत्र में खेतों में पानी भर गया है तो वहीं लाहा व सरसों की फसल भी खेतों में कई जगह बिछ गई है और फूल भी झड़ गया। ऐसे में किसान परेशान हैं।
किसानों को जहां आलू में झुलसा रोग आने का डर सता रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सरसों व लाहा की फसल की क्वालिटी भी खराब होने की संभावना है। बारिश के बाद किसानों ने अपने खेत पर पहुंचकर फसल का हालचाल जाना।
विज्ञापन

- बारिश से आलू में धूप निकलने पर झुलसा का रोग आने डर है। सरसों पर भी इससे प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि सरसों की फसल में फूल आया है, बारिश से फूल गिर गया है, जिससे फराव कम आएगा। - राहुल, विधिपुर।
- बारिश के बाद अगर तेज धूप निकलती है तो आलू की फसल के झुलसने की पूरी संभावना है। आलू की गुणवत्ता भी खराब हो सकती है। इससे किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी। - नेत्रपाल सिंह, विधिपुर।
विज्ञापन

- सरसों की फसल में बारिश से नुकसान हुआ है। सरसों की फसल पर फूल था जो कि बेमौसम बारिश से गिर गया है। इससे काफी नुकसान हुआ है। किसान दीवान सिंह चौधरी, किसान, बिसावर।

दीवान सिंह, किसान।- फोटो : SADABAD

नेत्रपाल सिंह, किसान।- फोटो : SADABAD

आलू के खेत में भरा पानी।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें