फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार्याें में लापरवाही पर चार सचिवों का रोका वेतन

Tue, 10 Jun 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी सुरेशचंद्र केसरवानी ने कार्याें में लापरवाही पर चार पंचायत सचिव व दो मनरेगा कर्मियों का वेतन व मानदेय रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विकास खंड हाथरस में संचालित ग्राम्य विकास की योजनाओं की समीक्षा की। उनके निर्देश पर परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने मनरेगा के एपीओ रेनू मौर्या और तकनीकी सहायक मनोज कुमार का मानदेय रोकने की कार्रवाई की है, जबकि तकनीकी सहायक रामगोपाल को कारण बताओ नोटिस दिया है। ग्राम विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र, ग्राम पंचायत अधिकारी गजेंद्र सिंह, अनीता और ग्राम विकास अधिकारी मनीष वर्मा का माह जून का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें