फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाईपास से निकल रहीं बसें, शहर के अंदर यात्री परेशान

Fri, 20 Jan 2023 08:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रोडवेज बसें शहर से न होकर बाईपास से सीधे आवागमन कर रही हैं। यात्रियों को आए-दिन बसें बाईपास पर छोड़ देती हैं। उन्हें शहर के अंदर तकरीबन सात किमी या तो पैदल चलकर आना पड़ता है या फिर वाहनों के लिए भटकना पड़ता है। 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति के बाद सहालग की शुरुआत हो गई है। इस दौरान यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ रही हैं, लेकिन रोडवेज की बसों का आवागमन एक बार फिर शहर के अंदर होकर बंद हो गया है। अलीगढ़ और हाथरस को छोड़कर बाकी डिपो की बसें फिर बाईपास होकर ही आ-जा रही हैं। इस कारण शहर के अंदर बस स्टैंड और अन्य ठहराव स्थलों पर यात्री कई घंटे बसों के इंतजार में परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन


हर रोज बड़ी संख्या में यात्री आगरा व अलीगढ़ कामकाज के लिए जाते हैं। वहीं अब सहालग की शुरुआत हो गई है। सर्दी के मौसम में यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से न होकर बसें बाईपास से सीधे आवागमन कर रही हैं। यात्रियों को आए-दिन बसें बाईपास पर छोड़ देती हैं। उन्हें शहर के अंदर तकरीबन सात किमी या तो पैदल चलकर आना पड़ता है या फिर वाहनों के लिए भटकना पड़ता है। 

खासकर रात के समय में बाईपास के दोनों छोर पर अंधेरा रहता है। ऐसे में वहां उतरने के बाद यात्रियों को शहर के अंदर तक आने में अपने साथ अनहोनी का डर भी सताता है। हालांकि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशी रानी का कहना है कि बाईपास से अब काफी बसें शहर के अंदर आ रही हैं। कर्मियों की कमी  है। इस कारण बाईपास पर उनकी तैनाती नहीं की जा रही।
विज्ञापन


रोडवेज बसें बाईपास से गुजर रही हैं। रात में बसें बाईपास पर उतार देती हैं। इस कारण शहर तक आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी इस समस्या पर ध्यान दें, ताकि राहत मिले। -पवन वर्मा, यात्री
आगरा से जब लौटकर आते हैं तो काफी बसें सीधे जाती हैं। जब चालक-परिचालक से बस अंदर ले जाने के लिए कहते हैं तो वह झगड़ा करते हैं। इस कारण काफी दिक्कतें होती हैं। -अशोक कुमार, यात्री
एक तरफ रोडवेज बेहतर सुविधाएं देने की बात करता है, लेकिन दूसरी ओर चालक-परिचालक मनमानी करते हैं। ज्यादातर बसें बाईपास से गुजर रही हैं। इस कारण शहर तक आने में परेशानी होती है। -हरीमोहन शर्मा, यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें