फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मथुरा-बरेली, बल्लभगढ़ व नोएडा रूट पर बसें हुईं दोगुनी

Sat, 07 Nov 2026 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस। त्योहार मनाने घर जाने वाले मुसाफिरों की राह आसान करने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। दिल्ली रूट पर बसों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले चौगुनी कर दी गई है, जबकि मथुरा-बरेली, बल्लभगढ़ और नोएडा रूट पर बसों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।
विज्ञापन

हाथरस डिपो के पास कुल 87 बसों का बेड़ा है, जिसमें से मेंटेनेंस वाली महज दो बसों को छोड़कर बाकी 85 बसों को पूरी तरह से ऑनरूट कर दिया गया है। धनतेरस की सुबह से ही डिपो प्रबंधन ने विशेष रूट प्लान के तहत बसों का संचालन शुरू करा दिया है।
त्योहार के मद्देनजर चालकों और परिचालकों के अवकाश पर रोक लगाते हुए फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी बस स्टैंड पर मुसाफिरों को लंबा इंतजार न करना पड़े। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि दिवाली और भाई दूज के दौरान डिपो के प्रमुख बस अड्डों और स्टॉपेज पर कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

जिस रूट पर यात्रियों की संख्या में अचानक इजाफा होगा, वहां तत्काल अतिरिक्त बसें रवाना की जाएंगी। त्योहार पर किसी भी यात्री को बस की कमी से जूझना न पड़े, इसके लिए वर्कशॉप में भी तकनीकी स्टाफ को राउंड-द-क्लॉक अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें