फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क से सवारियां ले रहीं बसें, लग रहा जाम

Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की बसें शहर के आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के अंदर जाने की बजाय बाहर से ही सवारियां उठा रही हैं। इस कारण आम वाहनों के निकलने की जगह नहीं बच रही और जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। शिकायतों के बावजूद बस चालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के सामने सुबह से जाम लगना शुरू हो जाता है। सुबह से ही सड़क पर बसों का जमावड़ा लगने के कारण रास्ता इतना संकरा हो जाता है कि यहां से चार पहिया वाहन भी नहीं निकल पाते। हालात यह हैं कि इस समय पर अगर सामने से एक और बस आ जाए तो इस कदर जाम लगता है कि दोपहिया वाहन चालकों का भी निकलना दूभर हो जाता है। लाख कोशिशों के बाद भी इस अव्यवस्था पर रोक नहीं लगाई जा पा रही है।


यातायात पुलिस कर चुकी है कार्रवाई
सड़क पर रोडवेज बसों को खड़ा किए जाने की शिकायत पर यातायत पुलिस के प्रभारी पूर्व में मुआयना कर कई वाहनों पर कार्रवाई कर चुके हैं। एक मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। बावजूद इसके हालात नहीं सुधरे हैं।
विज्ञापन


हमने बसों का अंदर लाने के लिए दो चालकों की ड्यूटी गेट पर लगाई थी, लेकिन कई कर्मचारियों की कांवड़ यात्रा में ड्यूटी लगाए जाने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई है। फिर यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर बसों को अंदर खड़ा कराने का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

-मंजूलता, स्टेशन प्रभारी, हाथरस डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें