18 नवंबर को वह सेंटर पर नहीं आए। इसकी सूचना लखनऊ स्थित हेड ऑफिस के संचालक अमित को फोन से दी गई। रामकुमार से फोन पर बात की उन्होंने सेंटर पर आने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें सेंटर से कार्यमुक्त कर दिया गया।
हाथरस सीजेएम के आदेश पर कोतवाली सदर पुलिस ने मोबाइल सर्विस सेंटर पर मुख्य इंचार्ज के पद कार्य कर चुके रामकुमार दीक्षित के खिलाफ 1,61,002 रुपये का गबन करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वर्तमान में सेंटर पर मुख्य इंचार्ज के पद पर कार्यरत गोविंद वार्ष्णेय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि रामकुमार दीक्षित निवासी 1/372 आवास-विकास कॉलोनी आगरा रोड उनसे पहले कंपनी के सेंटर पर कार्यरत थे। 18 नवंबर को वह सेंटर पर नहीं आए। इसकी सूचना लखनऊ स्थित हेड ऑफिस के संचालक अमित को फोन से दी गई। रामकुमार से फोन पर बात की उन्होंने सेंटर पर आने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें सेंटर से कार्यमुक्त कर दिया गया।
उन्होंने जब काउंटर पर नकदी की जांच की तो उसमें लगभग 95,615 रुपये नहीं थे और कंपनी के पार्ट्स और अन्य सामान गायब था। इसकी कीमत 65937 रुपये थी। रामकुमार ने लिखकर माफी मांगी और सात दिन का समय मांगा। सात दिन बाद जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने गालियां दीं और रुपये देने से मना कर दिया। संवाद