रोडवेज ने चार नए मार्गों पर बस सेवा शुरू कर दी है। 4 सितंबर से बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। ग्रामीण इलाकों से यह बस आगरा, फिरोजाबाद, वृंदावन के लिए शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि हरनौट भोजपुर से सिंधौली, पनेहरा, गहतोली निर्मल, जिरौली धूमसिंह होते हुए आगरा व बरला से मदापुर, चंडौला सुजानपुर, नरौना 12 नंबर होते हुए आगरा के लिए नए रूट बनाए गए हैं। इसके साथ ही बिजौली से पाली, अतरौली होते हुए फिरोजाबाद और मांड़पुर से बहोना कोटरा, भमसोई, दूधमां, बाढ़ौल, पालीमुकीमपुर, अतरौली होते हुए वृंदावन के लिए बस सेवा शुरू हो गई है।
सभी जगहों से बसों का चलने का समय सुबह सात बजे है। इससे अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा-वृंदावन जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी इंदल सिंह व पंकज कुमार ने पनेहरा से नहल, खानपुर, जिरौली धूमसिंह होते हुए दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू करने के लिए रूट का सर्वे किया। एआरएम ने बताया कि पनेहरा से दिल्ली तक बस सेवा शुरू करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।