फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गर्मी को देखते हुए बसों के संचालन का समय बदला

Sat, 30 May 2026 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
भीषण गर्मी को देखते हुए हाथरस डिपो ने बसों के संचालन के समय में बदलाव किया है। दोपहर में यात्रियों की संख्या कम होने तथा चालक-परिचालकों को राहत देने के उद्देश्य से नई समय सारिणी लागू की गई है। इसके तहत अब अधिकांश बसों को सुबह 10 बजे से पहले और शाम चार बजे के बाद मार्गों पर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन





दोपहर के समय बसों के संचालन में आंशिक कमी की गई है, जबकि सुबह और शाम के समय अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को अधिक परेशानी न हो। गर्मी के मौसम में दोपहर के समय यात्रियों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम हो जाती है, जबकि सुबह और शाम के समय बसों में अधिक भीड़ रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए संचालन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।



डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि तापमान लगातार 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है। ऐसे में बसों के इंजन पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है और चालक-परिचालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसलिए समय सारिणी को मौसम के अनुरूप व्यवस्थित किया गया है। इधर, गोवर्धन परिक्रमा के लिए संचालित बसों के लिए भी मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद नई समय सारिणी जारी कर दी गई है। हाथरस डिपो द्वारा गोवर्धन रूट पर संचालित पांच बसों में से चार बसों का नियमित शेड्यूल तय किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन






हाथरस से गोवर्धन के लिए यह रहेगी समय सारिणी

हाथरस से गोवर्धन के लिए चार बसें दोपहर तीन बजे, शाम चार बजे, पांच बजे और छह बजे रवाना होंगी। ये बसें रात में गोवर्धन में ही रुकेंगी। इसके बाद सुबह चार बजे, पांच बजे, छह बजे और सात बजे गोवर्धन से यह बसें हाथरस के लिए लौटेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें