फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सड़क हादसा: बस ने टेंपो को रौंदा, दो सगी बहनों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान, चार घायल

Sun, 22 Nov 2026 03:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बस ने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद इकट्ठे लोग, क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-एटा राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर सिकंदराराऊ के गांव बिलार के मोड़ पर रविवार दोपहर में तेज रफ्तार निजी बस ने टेंपो को रौंद दिया। हादसे में अलीगढ़ खैर के पलाचांद गांव की रहने वाली सगी बहनें रिहाना उर्फ छोटी (35) पत्नी मुस्तकीम, सबाना उर्फ मोटी (40) पत्नी रहीस, इनकी भाभी बरला (अलीगढ़) के गांव नगला कस्ताब निवासी सबीना (35) पत्नी बबलू और उनके 5 साल के बेटे फहाद की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में चार अन्य घायल हुए हैं। तीन का अलीगढ़ व एक का हाथरस के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रिहाना की बड़ी बहन चांदनी ने बताया कि सभी बहनें व उनका भाई बबलू 15 साल से गुरुग्राम के नौथा क्षेत्र में रह रहे हैं। रविवार को सिकंदराराऊ के नौरंगाबाद में उनकी मौसी की बेटी की शादी थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे लोग रविवार की सुबह गुरुग्राम से बस के जरिये अलीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन


करीब 12 बजे सारसौल चौराहा से सिकंदराराऊ के लिए दो ऑटो बुक किए। चांदनी ने बताया कि एक ऑटो में रिहाना, शबाना, सबीना व उनके बच्चे बैठे तथा दूसरे ऑटो में वे अपने परिवार के साथ बैठी थीं। सिकंदराराऊ के बिलार गांव मोड़ के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया।

Trending Videos

सगी बहनें रिहाना उर्फ छोटी व सबाना उर्फ मोटी - फोटो : फाइल फोटो
पीछे की तरफ से टक्कर लगने के कारण पिछली सीट पर बैठी रिहाना व शबाना की मौके पर ही मौत हो गई। सबीना, उनका बेटा फहाद व बेटी जूबी (11), रिहाना की बेटी कमरजहां (18) व इसराना (20) पत्नी शाकिर निवासी इसनपुर, कासगंज और सबाना की बेटी सानिया (19) घायल हो गए। सबीना, फहाद व जूबी की हालत गंभीर देख पुलिस ने तीनों को अलीगढ़ भेजा। वहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मां सबीना व बेटे फहाद ने भी दम तोड़ दिया। कमरजहां, जूबी व सानिया का अलीगढ़ व इसराना का हाथरस में उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद करीब 35 मिनट तक अलीगढ़-सिकंदराराऊ मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम-एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल व मृतकों के परिजनों से बात की।
विज्ञापन

चार घंटे में बस मालिक तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से टेंपो को टक्कर मारने वाली निजी बस की जानकारी निकाली और चार घंटे में मालिक को हिरासत में ले लिया। बस मालिक अकराबाद (अलीगढ़) के धलौवा क्षेत्र का रहने वाला है। मालिक ने बताया कि बस चालक नगला गोपी गांव का रहने वाला है जो घटनास्थल से चार किलोमीटर की दूरी पर है। बस में सवारियां नहीं थीं। सीओ अमित पाठक ने बताया कि हादसे के बाद से आरोपी चालक बस लेकर फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
बस की टक्कर से टेंपो सवार चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें तीन महिलाएं व एक बच्चा है। मंडलायुक्त के निर्देशन में घायलों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को हर संभव शासकीय मदद मुहैया कराई जाएगी। बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।-सत्यप्रकाश पटेल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें