हाथरस से सिकंदराराऊ होते हुए कासगंज के लिए संचालित की जाएगी। वहां से यह बस हाथरस होते हुए वृंदावन के लिए रवाना होगी। वृंदावन से फिर हाथरस होते हुए कासगंज पहुंचेगी।
परिवहन निगम की ओर से हर एक मार्ग पर बसों का संचालन किए जाने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में हाथरस डिपो द्वारा एक बस का संचालन हाथरस से कासगंज व वृंदावन के लिए किया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम से डिपो को स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
हाथरस डिपो को शासन स्तर से पांच नई बसें मिली हैं। अब हाथरस डिपो के पास कुल 90 बसें हैं। इन बसों को नए मार्गों पर संचालित किया जा रहा है। हाथरस डिपो की बस अब हाथरस से सिकंदराराऊ होते हुए कासगंज के लिए संचालित की जाएगी। वहां से यह बस हाथरस होते हुए वृंदावन के लिए रवाना होगी। वृंदावन से फिर हाथरस होते हुए कासगंज पहुंचेगी। एआरएम इरफान अहमद ने बताया कि बस के संचालन के लिए समय सारिणी तैयार की जा रही है।