फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर तोड़ बस नीचे सर्विस रोड पर गिरी, चालक घायल

Fri, 26 Jul 2024 05:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक टूरिस्ट बस मथुरा से आगरा जा रही थी। गांव मिढ़ावली के निकट चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर जा गिरी। दुर्घटना में चालक के काफी चोट आई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव मिढावली के निकट 25 जुलाई रात्रि 2  बजे के लगभग एक टूरिस्ट बस डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर जा गिरी। दुर्घटना में चालक घायल हो गया और बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल चालक को उपचार के लिए आगरा भेज दिया गया है।

विज्ञापन


25 जुलाई रात एक टूरिस्ट बस मथुरा से आगरा जा रही थी। गांव मिढ़ावली के निकट चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर जा गिरी। दुर्घटना में चालक के काफी चोट आई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी वहां पहुंच गई। 

पुलिस ने चालक को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। दुर्घटना में बस काफी क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत यह रही कि बस में बैठी अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं। दुर्घटना के थोड़ी देर बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें