थाना क्षेत्र में पिलखना चौराहे के पास मंगलवार की रात चोरों ने एक शराब की दुकान में कूमल लगाकर चोरी कर ली। बुधवार को दुकान स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दादों निवासी विजेंद्र यादव ने बताया है कि पिलखना चौराहे के निकट उनकी अंग्रेजी शराब व बियर की कंपोजिट दुकान है। मंगलवार की रात दस बजे सेल्समैन दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात में चोर दुकान की दीवार काटर कर प्रवेश कर गए और अंदर रखीं सात पेटियों के साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए हैं। क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।