फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा सांड़ के हमले से भैंस की मौत, बचाने के चक्कर में युवक भी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बाबली में बिगड़ैल सांड़ के हमले से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस को बचाने के चक्कर में एक युवक भी घायल हो गया। सांड़ के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इस घटना से पहले भी साड़ के हमले से कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं।
गांव निवासी राजाराम पुत्र चिरंजी लाल की भैंस बाहर बंधी हुई थी। रविवार की सुबह चार बजे ही उस बिगड़ैल साड़ ने उसकी भैंस पर हमला कर दिया। जब वह भैंस को बचाने गया तो सांड़ ने उसको भी पटक दिया। उसके चीखने चिल्लाने पर जब तक ग्रामीण पहुंचते भैंस मर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कर के सांड़ को वहां से भगाया। भैंस की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। इस घटना से लोगों में स्थानीय प्रशासन के प्रति काफी रोष है। लोगों का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद आवारा सांड़ों को गोशाला नहीं भेजा जा रहा। सांड़ पहले भी कई बार हमले कर लोगों को घायल कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें