फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने हमला कर वृद्ध को उतारा मौत के घाट

Sat, 18 May 2019 12:02 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
रघुवीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। आवारा पशुओं का आतंक जारी है। अब हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हीरापुर में एक सांड़ ने वृद्ध को पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आवारा पशु लंबे समय से आतंक का पर्याय बने हैं और कई लोगों की जान ले चुके हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी भय है। शुक्रवार की दोपहर 11 बजे के लगभग हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा निवासी 72 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र चिरंजी सिंह खेत पर अपनी फसल को देखने के लिए गए थे। इस दौरान वहां एक आवारा सांड़ आ गया।

उसने रघुवीर सिंह पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले से रघुवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सांड़ को जैसे-तैसे भगाया और रघुवीर सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। उनके शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें