फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बसपा ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए किया काम

विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि व मौजूद कार्यकर्ता। संव? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। बहनजी ने अपने शासनकाल में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया और योजनाएं चलाई। दूसरे दलों की सरकारें जिन विकास कार्यों का श्रेय लेना चाह रही हैं, यह बसपा के शासनकाल की ही देन हैं। ये बातें मथुरा रोड स्थित शिवा गार्डन में बसपाइयों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
कार्यकर्ताओं ने मायावती का जन्मदिन मिष्ठान वितरित कर जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जोन को-ऑर्डिनेटर विजेंद्र विक्रम व मंडल को-ऑर्डिनेटर रणवीर कश्यप सिंह कश्यपन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केसी निराला और संचालन जिला महासचिव जेपी सागर ने किया। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। मौके पर मंडल को-ऑर्डिनेटर महेश बाबू कुशवाहा, राज कपूर, विनोद प्रेमी के अलावा डॉ. सत्यप्रकाश भास्कर, रमेश चंद्र निमेष, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें