फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बसपा सुप्रीमो मायावती का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला, भड़के बसपाई, होगी रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Oct 2025 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ निवासी युवा नदीम अख्तर की आईडी से बहन मायावती के फोटो को एडिट कर उनको दूसरी विचारधारा की पोशाक में दिखाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करते बसपाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बसपाइयों में रोष व्याप्त हो गया है। बसपा जिला अध्यक्ष हाथरस और अलीगढ़ के कोऑर्डिनेटर ने स्थानीय बसपाइयों के साथ सिकंदराराऊ कोतवाली जाकर इसकी तहरीर दी है। बसपाइयों ने रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सिकंदराराऊ निवासी युवा नदीम अख्तर की आईडी से बहन मायावती के फोटो को एडिट कर उनको दूसरी विचारधारा की पोशाक में दिखाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। बसपाइयों ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह आपत्तिजनक पोस्ट देखी उनमें रोष व्याप्त हो गया। बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर ने कोतवाली पर कहा कि पूरा घटनाक्रम पार्टी मुख्यालय लखनऊ में बताया गया, वहां से निर्देश प्राप्त हुआ कि स्थानीय कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। 
विज्ञापन

निर्देश के अनुसार स्थानीय बसपा विधानसभा अध्यक्ष पवन कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि नदीम अख्तर ने अपनी फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के विरुद्ध पोस्ट शेयर की है। नदीम अख्तर की इस भड़काऊ पोस्ट से बसपाइयों एवं आम जनता की आस्था आहत हुई है। शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन


सीओ सिकंदराराऊ जैनेंद्र नाथ अस्थाना ने कहा है कि तहरीर के साथ स्क्रीनशॉट प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोतवाली में विरोध दर्ज करने वालों में अलीगढ़ कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष हाथरस राजकपूर, जिला कोषाध्यक्ष मनोज पंडित, समाज प्रिय रत्न, हुकम सिंह, पवन कुमार, आरसी निमेष एवं मुन्नालाल शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें