फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बसपा नेता को दी राजेश टोंटा गैंग के नाम से धमकी, रिपोर्ट दर्ज, धमकाने वाला पार्टी से किया निष्कासित

Sun, 28 Sep 2025 04:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एसपी ने बताया कि राघवेंद्र चौधरी निवासी नगला अलगर्जी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर ने आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
बसपा के वरिष्ठ नेता और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे डॉ. अविन शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के वरिष्ठ नेता और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे डॉ. अविन शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को राजेश टोंटा गैंग का सदस्य बताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बसपा के ही एक कार्यकर्ता राघवेंद्र का नाम सामने आया है। बसपा ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में अवनि शर्मा ने बताया है कि 25 सितंबर की रात करीब 11.19 बजे राघवेंद्र चौधरी नाम के व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर कॉल किया और कहा कि वह राजेश टोंटा गैंग का सदस्य है। जल्द तुझे मरवा दूंगा।

अवनि शर्मा का कहना है कि वह भाई-भाई कहकर बात करते रहे, लेकिन वह व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। उसके बाद उसने व्हाट्सएप पर भी धमकी भरे मेसेज किए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि राघवेंद्र चौधरी निवासी नगला अलगर्जी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर ने आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह पार्टी का साधारण सदस्य था। डॉक्टर अविन शर्मा 2022 में सादाबाद विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें