फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों ने की मुकदमा खारिज करने की मांग

Wed, 06 Jan 2016 11:42 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। सपा प्रत्याशी ओमवती यादव पर हुए हमले के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी विनोद उपाध्याय सहित पार्टी के चार जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से बसपाइयों में गुस्सा है। बसपाइयों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. एस. चन्नप्पा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बसपाइयों ने एसपी से घटना की निष्पक्ष जांचकर झूठे मुकदमे को खारिज करने की कार्रवाई  की मांग की।
विज्ञापन

बसपाइयों ने आरोप लगाए हैं कि 20 वर्षों से जिले में बसपा का जिला पंचायत चुनाव में बहुमत रहा है। इस चुनाव में 13 सदस्यों को जिताकर बसपा ने रिकॉर्ड कायम किया है, लेकिन सत्ताधारी दल के कुछ अराजक तत्व पिछले दो माह से लगातार सदस्यों को डरा-धमकाकर एवं खरीदकर लोकतंत्र की मर्यादा को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे डरकर यह सदस्य दो माह से दूर-दूर अन्य प्रदेशों में रिश्तेदारियों में छिपे हुए हैं, क्योंकि यह सभी सदस्य बसपा के निष्ठावान कार्यकर्ता ह्रैं एवं जिले के विकास के लिए बसपा के साथ हैं। पांच जनवरी की घटना नितांत झूठी, प्रायोजित और भ्रामक है।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता में किसी भी व्यक्ति को वोट डालने से रोकना भी अपराध की संज्ञा में ही आता है। बसपा अपने आग्रह करती है कि तत्काल झूठी रिपोर्ट खत्म करें और चुनाव को ईमानदारी एवं निष्पक्षता से कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करने का कष्ट करें। इस मौके पर पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सिकंदराराऊ रामवीर उपाध्याय, सदर विधायक गेंदालाल चौधरी, एमएलसी मुकुल उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में बसपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें