हाथरस। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए सात जनवरी को मतदान होगा। हालांकि यह चुनाव पुलिस-प्रशासन के लिए अब तक सबसे कड़ा इम्तिहान साबित होने जा रहा है।
सिकंदराराऊ में सपा प्रत्याशी ओमवती यादव और उनके भतीजे पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन के सामने इस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाना बड़ी चुनौती होगी। कलेक्ट्रेट पर पुलिसिया इंतजामों की भी असल परीक्षा होगी। एक तरफ अपनी प्रत्याशी पर हुए हमले से गुस्साए सपा समर्थकों की भीड़ होगी तो दूसरी तरफ हमले में अपने प्रत्याशी की नामजदगी का विरोध कर रहे बसपा समर्थकों का कारवां। पुलिस-प्रशासन के सामने दोनों ही खेमों के गुबार को काबू करने की चुनौती होगी।