पेट्रोल 60 रुपये होने पर हंगामा करने वाले 110 में गन्ने का रस बेच रहे
आकाश आनंद ने कहा कि जो लोग पेट्रोल के दाम 60 रुपये होने पर हंगामा करते थे, वही आज 110 रुपये में गन्ने का रस बेच रहे हैं। उन्होंने जनता से सपा और कांग्रेस के लुभावने वादों के झांसे में न आने की अपील की।
हाथी का बटन दबाकर कमल को कीचड़ में फेंक दें
जाट लैंड से बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद सोमवार को आक्रामक दिखे। जनता से अपील की कि इस बार हाथी के सामने वाला बटन दबाकर कमल को कीचड़ में फेंकने का काम करें। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बारी-बारी से हमला बोला। तंज कसते हुए कहा कि नितिन गडकरी कहते हैं कि वह भारत की सड़कें अमेरिका जैसी बना देंगे। सच्चाई यह है कि देश का सबसे महंगा और घटिया एक्सप्रेसवे भाजपा नेताओं के करीबियों ने बनाया है। कहा कि यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन मुस्लिम-जाट-यादव समीकरण के भरोसे है। बीएसपी खुद को एकमात्र ऐसी पार्टी के रूप में पेश कर रही है, जो भाजपा की नीतियों पर सबसे सुसंगत और तथ्य आधारित हमला बोल रही है।