फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खोदाई करते समय कटी ओएफसी, 40 घंटे बाधित रहीं बीएसएनएल की सेवाएं

Thu, 07 Aug 2025 11:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ जिले के कई बैंक और बीमा कंपनियों के अलावा सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट सेवा ठप रही। इन सभी को दूसरी कंपनियों के इंटरनेट से काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
बीएसएनएल का टावर - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ से हाथरस आ रही ऑप्टीकल फाइबर केबल (ओएफसी) को भूमिगत केबल डालने वाली एचडीडी मशीन ने 6 अगस्त की सुबह काट दिया। इस कारण बीएसएनएल की सभी सेवाएं जिले में करीब 40 घंटे तक ठप रहीं।

विज्ञापन


6 अगस्त सुबह करीब तीन बजे अलीगढ़ से हाथरस आने वाली ओएफसी निजी संचार कंपनी मशीन ने खोदाई के दौरान काट दी। इससे हाथरस के सभी टेलीफोन एक्सचेंज से इंटरनेट सेवा ठप हो गई। बुधवार को पूरे दिन केबल क्षतिग्रस्त होने वाली जगह की तलाश की गई। कट मिलने के बाद 7 अगस्त को पूरे दिन केबल को दुरुस्त कराया गया। शाम करीब छह बजे केबल जोड़कर सेवाएं बहाल की जा सकीं। इस दौरान उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  

जिले के कई बैंक और बीमा कंपनियों के अलावा सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट सेवा ठप रही। इन सभी को दूसरी कंपनियों के इंटरनेट से काम चलाना पड़ा। एजीएम फोंस अखिलेश कुमार गौतम का कहना है कि एक निजी टेली कंपनी द्वारा अपनी ओएफसी बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। उनके मजदूरों ने हमारी केबल को काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें