फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Thu, 07 Aug 2025 10:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जागृति को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें सादाबाद में आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव कराने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रसव के दौरान ही जागृति की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मृतका जागृति - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इस पर आक्रोश जाहिर किया और अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत जैतई के गांव नगला छीतर निवासी करीब 26 वर्षीय जागृति को 7 अगस्त की सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उन्हें सादाबाद में आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उन्होंने महिला को भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव कराने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रसव के दौरान ही जागृति की मौत हो गई। 

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक ने उन्हें मौत की जानकारी नहीं दी। मामला बिगड़ जाने पर जागृति को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में चिकित्सकों ने जागृति को मृत घोषित कर दिया। जागृति पर पहले से ही तीन बच्चे हैं। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें