फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी पर बीएसए ने बाबू की तीन वेतनवृद्धि पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मनमानी करने के आरोपी वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ बीएसए ने तीन वेतनवृद्धि रोके जाने की कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए बीएसए ने लिपिक को कासगंज के लिए पुन: कार्यमुक्त किया है।
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर के वरिष्ठ सहायक गजेंद्र कुमार पर मनमानी का आरोप है। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि पुष्टित आरोपों के आधार पर गजेंद्र कुमार वरिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वर्ग नियमावली 1973 एवं उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 में प्रावधानित वृहद दण्ड प्रक्रिया के तहत सेवा से हटाने पूर्ण पात्र कर्मी हैं, लेकिन गजेंद्र को अपनी कार्यशैली एवं आचरण में सुधार का एक अंतिम अवसर प्रदान करते हुए सेवा से तीन वार्षिक वेतन वृद्धियों को इस प्रतिबंध के साथ अवरुद्ध किया जाता है कि यदि भविष्य में वरिष्ठ सहायक ऐसा कोई कार्य करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। गजेंद्र कुमार वरिष्ठ सहायक कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय हाथरस को बीएसए कार्यालय जनपद कासगंज के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें