वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है। इसे ध्यान में रखते हुए हाथरस बीएसए स्वाति भारती ने बीएसए कार्यालय और सभी बीआरसी कार्यालयों को 31 मार्च तक अवकाश के दिन भी खुला रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बीएसए स्वाति भारती ने कहा है कि विभाग द्वारा विभिन्न मदों में भेजी गई धनराशि को विद्यालयों के खातों में हस्तांतरित करने व आहरण कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा भेजी गई धनराशि लैप्स नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।