फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डोली उठने के बाद एक्सीडेंट में भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन की डोली उठने के चंद घंटे बाद दुर्घटना में भाई की मौत
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के गांव नगला रामबल के निकट पेड़ से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत
शादी में आए अपने रिश्तेदारों को हाथरस जंक्शन छोड़कर लौट रहा था युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बहन की डोली उठने के चंद घंटे बाद एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदारों को बाइक से हाथरस जंक्शन छोड़ कर गांव लौट रहा था। नगला रामबल के निकट पेड़ से उसकी बाइक जा टकराई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सासनी क्षेत्र के गांव रामबल में गुरुवार को अरुण (24 वर्ष) पुत्र सतीश की बहन की गुरुवार को शादी थी। दूसरे दिन बहन को को विदा करने के बाद परिजन नाते रिश्तेदारों को विदा करने में लगे हुए थे। अरुण भी बाइक से रिश्तेदारों को हाथरस जंक्शन तक छोड़ने के लिए गया था। वहां से लौटते वक्त गांव नगला रामबल के निकट अचानक से अरुण की बाइक एक पेड़ से टकराई और वह गंभीर चोट लगने के कारण घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मौके पर 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भेजा। उसके पास मौजूद मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त हुई। यहां पर उसकी हालत काफी खराब हो रही थी। सूचना के बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यहां पर अस्पताल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की बात अरुण के परिजनों से कही तो वह बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें