महिला का आरोप है कि 22 अगस्त की रात करीब एक बजे वह कमरे में अकेली सो रही थी। तभी देवर आकर छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर वह कमरे से भाग गया। घटना के बारे में उसने अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद पति और परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए उसके सिर के सारे बाल काट दिए और उसे गंजा कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महिला ने अपने देवर, पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि देवर ने कमरे में अकेली सोई भाभी से अश्लील हरकत की। जब इसके बारे में महिला ने पति को बताया, तो पति और अन्य ससुरालियों ने उससे मारपीट की। सभी ने महिला के सिर के सभी बाल काट दिया और गंजा कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने छेड़छाड़, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी देने आदि के मामले में पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि 22 अगस्त की रात करीब एक बजे वह कमरे में अकेली सो रही थी। तभी देवर आकर छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर वह कमरे से भाग गया।
घटना के बारे में उसने अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद पति और परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए उसके सिर के सारे बाल काट दिए और उसे गंजा कर दिया। चाकू से प्रहार कर उसकी जान लेने का प्रयास किया गया। इस घटना में उसे चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।