फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: देवर ने की छेड़छाड़, पति को बताया तो बुरी तरह से महिला को पीटा, सिर के बाल काट कर दिया गंजा

Sat, 26 Aug 2023 09:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला का आरोप है कि 22 अगस्त की रात करीब एक बजे वह कमरे में अकेली सो रही थी। तभी देवर आकर छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर वह कमरे से भाग गया। घटना के बारे में उसने अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद पति और परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए उसके सिर के सारे बाल काट दिए और उसे गंजा कर दिया।
विज्ञापन
सादाबाद थाना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला ने अपने देवर, पति और ससुरालियों  के खिलाफ शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि देवर ने कमरे में अकेली सोई भाभी से अश्लील हरकत की। जब इसके बारे में महिला ने पति को बताया, तो पति और अन्य ससुरालियों ने उससे मारपीट की। सभी ने महिला के सिर के सभी बाल काट दिया और गंजा कर दिया। 
विज्ञापन


हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने छेड़छाड़, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी देने आदि के मामले में पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि 22 अगस्त की रात करीब एक बजे वह कमरे में अकेली सो रही थी। तभी देवर आकर छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर वह कमरे से भाग गया। 

घटना के बारे में उसने अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद पति और परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए उसके सिर के सारे बाल काट दिए और उसे गंजा कर दिया। चाकू से प्रहार कर उसकी जान लेने का प्रयास किया गया। इस घटना में उसे चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें