फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेमौसम बारिश से रूकी ईंट की पथाई, भट्ठा कारोबार हुआ प्रभावित

Wed, 03 May 2023 12:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अक्तूबर में बाजार में ईंट की कमी आ सकती है। इन दिनों हो रही बारिश के चलते जिले के 175 ईंट भट्ठों पर काम नहीं हो रहा है। श्रमिकों के सामने कामकाज का संकट पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
ईंट भट्ठा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमौसम हो रही बारिश से ईंट भट्ठा कारोबार प्रभावित हो रहा है। बारिश के चलते ईंट की पथाई का काम नहीं हो पा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि अक्तूबर में बाजार में ईंट की कमी आ सकती है। इन दिनों हो रही बारिश के चलते जिले के 175 ईंट भट्ठों पर काम नहीं हो रहा है। श्रमिकों के सामने कामकाज का संकट पैदा हो गया है। 

विज्ञापन


जनवरी में ईंट भट्ठों पर काम शुरू हुआ। जनवरी से लेकर मई तक रुक रुककर हो रही बेमौसम बारिश ने ईंट कारोबार को प्रभावित किया। अब मई माह के शुरू में हुई बारिश से ईंट भट्ठों पर ईंट की पथाई नहीं हो रही और ईंट सूखने का काम नहीं हो पा रहा।  

बेमौसम हो रही बारिश के चलते ईंट का कारोबार प्रभावित हो रहा है। जनवरी से ही बेमौसम रुक रुक बारिश हो रही है। इस कारण ईंट बनाने का काम नहीं हो पा रहा है। एक भट्ठे पर करीब पचास श्रमिक काम करते हैं। अब स्टॉक की ईंट को बाजार तक पहुंचा रहे हैं। जब नई ईंट का निर्माण नहीं होगा तो अक्तूबर में बाजार में ईंट की कमी भी होगी। -कमल गोयल, ईंट भट्ठा उद्यमी।
विज्ञापन


बेमौसम हो रही बारिश से ईंट उद्योग प्रभावित है। अब शासन स्तर से इस उद्योग को को टैक्स में राहत दी जाए। जनवरी से जून तक हर साल ईंट निर्माण का काम होता है। अब बारिश के चलते काम पूरी तरह प्रभावित है। इस उद्योग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -अम्बरीश माहेश्वरी, ईंट भट्ठा उद्यमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें