फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradhan Mantri Awas Yojana: पीएम आवास देने के नाम पर गरीबों से हुई वसूली, अब होगी जांच

Sat, 15 Nov 2025 10:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 7,100 लोगों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 1,203 लाभार्थियों का चयन किया गया। अभी इनके खातों में पहली किश्त आनी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के फेज दो में नगर पालिका व डूडा कर्मियों पर लाभार्थियों से रिश्वत लेने का आरोप लगा है। शासन के संज्ञान लेने पर डीएम ने प्रकरण में जांच बैठा दी है। पीओ डूडा ने नगर पालिका के ईओ से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


रमनपुर, जोगिया रोड के रहने वाले सुनील कुमार गौतम ने इसी वर्ष अगस्त महीने में मंडलायुक्त के समक्ष शिकायत की थी। उनका आरोप था कि गरीब आवास योजना में लाभार्थियों से कमीशन के रूप्तप्में न से पांच हजार रुपये मांगे गए हैं। सुनील ने शिकायत में पालिका के दो कर्मचारी और डूडा के एक कर्मचारी का भी नाम उजागर किया था।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए योजना के मिशन निदेशालय ने 30 सितंबर को डीएम को पत्र लिखा, जिसके बाद डूडा के परियोजना अधिकारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया। परियोजना अधिकारी ने अब नगर पालिका के ईओ से रिपोर्ट मांगी है। उनसे पालिका के दोनों कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। साथ ही प्रकरण में जांच कर व कर्मचारियों के बयान लेकर दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 7,100 लोगों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 1,203 लाभार्थियों का चयन किया गया। अभी इनके खातों में पहली किश्त आनी है। परियोजना अधिकारी डूडा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें