फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरा तार, दो बाइकें जलीं

Sat, 29 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहनगंज इलाके में शनिवार की देर रात एचटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा, जिससे वहां खड़ी दो बाइकों में आग लग गई। जिस समय यह तार टूटकर गिरा, उस समय करीब 12-14 लोग इस लाइन के नीचे ही खड़े थे। वह इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। काफी मशक्कत के बाद बाइकों में लगी आग बुझाई जा सकी और इसकी सूचना बिजली अधिकारियों को दी गई। मोहनगंज इलाके में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व भी दो बार ऐसी दुर्घटना बच चुकी है।

दरअसल, त्योहार का दिन होने की वजह से शनिवार की रात को मोहनगंज में काफी भीड़ जमा थी और काफी लोगों की आवाजाही भी थी। जैसे ही तार में तेज स्पार्किंग हुई, वैसे ही वहां भगदड़ मच गई। लोग बदहवासी में इधर-उधर भाग छूटे। तार टूटकर नीचे खड़ी दो बाइकों पर गिरा तो उनमें आग लग गई।
विज्ञापन


यह देखकर वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना बिजली अफसरों को भी दी गई। अधिकारियों ने इलाके की बिजली बंद कराई। तब जाकर लोगों की सांस में सांस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें