फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
पोखर में डूबे मृत युवक का फाइल फोटो - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव जटोई और अड्डा के बीच स्थित एक तालाब में एक 18 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को खंदौली के एक निजी अस्पताल में ले गई लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव सिथरापुर निवासी 18 वर्षीय कृष्णवीर पुत्र जुगेंद्र सिंह बुधवार को अपने पशुओं को चराने के लिए तालाब के आसपास गया था। बताते हैं कि इसी दौरान वह तालाब में नहाने के लिए उतर गया, लेकिन तालाब में नहाते समय वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जब परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से किए गए प्रयासों के बाद युवक को तालाब से निकाल लिया। इसी दौरान वहां पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मदद से युवक को खंदौली स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक कृष्णवीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कृष्णवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

सादाबाद में बंदी के दिन खुली दुकानों को बंद कराते श्रम विभाग के प्रवर्तन अधिकारी मौहम्मद आजम- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें