फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव पर गिरकर झुलसा युवक, मौत 

Sat, 06 Jan 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में अलाव पर गिरकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। 25 वर्षीय सत्यवीर पुत्र यादराम गुरुवार रात को अलाव पर हाथ ताप रहा था। इसी दौरान वह अलाव पर जा गिरा। अलाव की आग की चपेट में आने पर आसपास के लोग सहम गए। लपटों में घिरे युवक को बचाने की काफी कोशिश की गई। लोगों ने किसी तरह सत्यवीर के शरीर में लगी आग को बुझाया और उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हाथरस गेट कोतवाली पुलिस की सूचना पर कोतवाली मुरसान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में भी ले लिया, लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस को यह लिखकर दे दिया कि उन्हें इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करनी है और न हीं शव का पोस्टमार्टम कराना है, जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

मृतक सत्यवीर तीन भाई और तीन बहनें हैं। दो भाइयों और सभी बहनों की शादी हो चुकी है। सत्यवीर अविवाहित था और इसी तरह घूमता-फिरता रहता था। मुरसान कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि हमने हाथरस गेट कोतवाली पुलिस की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया था, लेकिन परिजनों के लिखकर देने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। सत्यवीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन सदमे की हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें