फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जनपदीय ट्रायल में नहीं पहुंचे बॉक्सिंग खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों के नहीं आने के कारण जनपद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता और चयन ट्रायल नहीं हो सके। खेल विभाग और कोच द्वारा पहले से सूचना जारी करने के बावजूद निर्धारित समय पर कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा। स्थिति यह रही कि अधिकारी, प्रशिक्षक और आयोजन समिति के सदस्य इंतजार करते रहे। बाद में इस ट्रायल को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में सुबह से ही रिंग, सुरक्षा उपकरण और अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। कोच का कहना है कि पिछले सप्ताह ही सभी संभावित खिलाड़ियों को फोन और मैसेज आदि के जरिये ट्रायल के लिए सूचित कर दिया गया था। इसके बावजूद एक भी प्रतिभागी का न पहुंचना चौंकाने वाला है। जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि परीक्षाओं में व्यस्त होने या किसी अन्य कार्यक्रम के कारण खिलाड़ी नहीं पहुंचे, उन्हें दोबारा से सूचना देकर ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें