मेला श्रीदाऊजी महाराज के दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
- फोटो : Samvad
मेला श्रीदाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के दूसरे दिन अखाड़े में पहलवानों ने देर रात तक जोर-आजमाइश की। देर रात 61-61 हजार रुपये के इनाम की दो प्रमुख कुश्तियां कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर छूटीं। इनामी राशि पहलवानों में आधी-आधी बांट दी गई।
पहली बड़ी कुश्ती धाऊ बाग के विनीत पहलवान और कुंवरपुर के अजीत पहलवान के बीच लड़ी गई। मुकाबला बराबरी पर छूटा। 61 हजार रुपये की आखिरी कुश्ती कुंडा के श्यामवीर पहलवान और धाऊ बाग के नरेंद्र पहलवान के बीच हुई। इसमें भी दोनों ने पूरी ताकत झोंकी, किंतु अंत तक फैसला न होने पर यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
मौके पर पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, दंगल संयोजक विपुल गौड़, विकास भारद्वाज, अशोक शर्मा, सुमित शर्मा, संदीप जादौन, शुभम उपाध्याय, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद