फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बूस्टर पंप लगा, अस्पताल में भरे जाएंगे ऑक्सीजन सिलिंडर

Tue, 14 Jul 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अब ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकेंगे। ऑक्सीजन प्लांट पर लगाया गया बूस्टर पंप सोमवार को क्रियाशील हो गया। तकनीशियनों की मौजूदगी में इसे चलाकर देखा तथा सिलिंडर भरे गए।
विज्ञापन

कोरोना काल में अक्तूबर 2021 में 996 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला यह प्लांट 80 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया था। टीबी अस्पताल में कोरोना वार्ड बनाए गए थे, इसलिए ऑक्सीजन प्लांट यही स्थापित किया गया था। जिला अस्पताल तक पाइपलाइन न होने के कारण पिछले चार साल से ऑक्सीजन प्लांट का प्रयोग नहीं हो पा रहा था। टीबी अस्पताल में पाइप लाइन है, लेकिन वहां मरीज भर्ती नहीं होते हैं।

मई 2026 में इस प्लांट पर बूस्टर पंप लगा दिया गया था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण शुरू नहीं हो पा रहा था। सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि बूस्टर पंप के इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा हो गया है। सोमवार को ऑक्सीजन प्लांट चलाया गया तथा बूस्टर से सिलिंडर भी भरकर देखे गए। अब हमें रिफिलिंग के लिए सिलिंडर बाहर नहीं भेजने पड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें