बोलेरो कार से बच्चे सासनी के सीमैक्स स्कूल व प्रकाश अकेडमी में पढ़ने जा रहे थे। कार को शिवकुमार चला रहा था। रास्ते में गांव जसराना के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी।
सासनी के गांव पढ़ील से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही एक बोलेरो कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
गांव पढ़ील से 24 अक्तूबर की सुबह बोलेरो कार से बच्चे सासनी के सीमैक्स स्कूल व प्रकाश अकेडमी में पढ़ने जा रहे थे। कार को शिवकुमार चला रहा था। रास्ते में गांव जसराना के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। कार में आठ विद्यार्थी सवार थे। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए।
घटना की जानकारी होने पर बच्चों के परिजन सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चों को तत्काल सीएचसी पर ले जाया गया। गंभीर हालत में शिवम को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया है कि किसी भी बच्चे के परिजन ने तहरीर नहीं दी है। दोनों वाहन कब्जे मेें हैं।