फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिरसागंज के कैफे संचालक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sun, 28 Dec 2025 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से शुक्रवार की शाम को लापता हुए कैफे संचालक अभिषेक जैन (37) का शव देर रात उत्तर मध्य रेलवे ट्रैक पर दरियापुर रेलवे फाटक के पास मिला। अधार कार्ड से शिनाख्त के बाद परिजनों को खबर की गई। पुलिस के अनुसार युवक घर से नाराज होकर निकला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन




हाथरस जंक्शन पुलिस को शुक्रवार रात शव ट्रैक पर पड़ा मिला होने की जानकारी मिली थी। शव की शिनाख्त अभिषेक जैन निवासी महावीर नगर, रामचरन गली, सिरसागंज के रूप में हुई। पुलिस ने रात में सिरसागंज पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद वहां की पुलिस ने डेढ़ बजे परिजनों को खबर की।
प्रथम दृष्टया माना जा रहा था कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। अभिषेक के सिर के पिछले हिस्से औश्र कमर पर गंभीर चोट थी। वह नंगे पैर भी था। हाथरस जंक्शन पुलिस की जब सिरसागंज पुलिस से बात हुई तो पता चला कि युवक नाराज होकर शाम के समय घर से निकल गया था। पिता सुमित जैन ने सिरसागंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी लोकेशन भी ट्रेस कर रही थी। मोबाइल की लोकेशन हाथरस जंक्शन आ रही थी। ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस आए रिश्तेदारों ने किसी तरह का विवाद नहीं होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह कैफे चलाता था और परिवार में तीन भाइयों में से वह सबसे बड़ा था। अपने पीछे व पत्नी व चार साल के बेटे को छोड़ गया है।





पुलिस से की थी मारपीट की शिकायत

सिरसागंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक ने शुक्रवार को मारपीट के मामले में शिकायत की थी। जब इस मामले की छानबीन करने पुलिस घर पहुंची तो परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया था। बताते हैं कि इस बात से आहत होकर अभिषेक ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट भी डाली थी, जो बाद में हटा दी थी। छानबीन में सामने आया है कि वह शिकोहाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन में बैठा था। हाथरस जंक्शन पुलिस को प्रकरण में कोई शिकायत नहीं मिली है।





ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी मिली थी। फिलहाल ट्रेन से गिरकर मौत की बात सामने आई है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। कोई तथ्य सामने आते हैं तो उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ


क्या अपनों की बेरुखी बनी मौत की वजह

परिजन के अनुसार शुक्रवार शाम घर छोड़ने के बाद अभिषेक ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी, जो उसकी मौत की सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आई है। अभिषेक ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि मेरी लड़ाई में मेरे ही परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया, इसलिए मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। हालांकि यह पोस्ट वायरल होने के कुछ समय बाद ही डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इधर, अभिषेक के पड़ोसियों का कहना है कि वह मिलनसार युवक था और अपने कैफे के काम में लगा रहता था। शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना और फिर परिजन द्वारा पुलिस कार्रवाई से पीछे हटना उसे मानसिक रूप से इतना तोड़ गया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें