फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे ट्रैक पर मिला मथुरा के युवक का शव

Sat, 05 Sep 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गांव नवाबपुर के समीप मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को 32 वर्षीय मोहम्मद अबरार पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी नई बस्ती, डीग गेट, गोविंदपुर जिला मथुरा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सलेमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक रेलवे ट्रैक पर किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें