फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कृष्णा। फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला तमना गढ़ी में बुधवार दोपहर विवाहिता कृष्णा (25) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव मुमरेजा निवासी पुष्पेंद्र की बेटी कृष्णा का विवाह चार वर्ष पूर्व तमना गढ़ी निवासी मोहित पुत्र नाहर सिंह के साथ हुआ था। मोहित की अलीगढ़ रोड पर मंडी समिति के पास पेंट की दुकान है। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं।

मृतका की मां ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने बेटी से बात करने के लिए कई बार फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। काफी देर बाद दामाद मोहित ने फोन उठाकर बताया कि कृष्णा ने फंदा लगा लिया है। इसकी जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग बदहवास हालत में हाथरस पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज के लिए कृष्णा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। परिजनों का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने कृष्णा की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।




सीओ सिटी हिमांशु माथुर का कहना है कि विवाहिता के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष से मिलने वाली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें